मेरा मायका महिला रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
‘मेरा मायका महिला रोजगार प्रशिक्षण केंद्र’ का उद्घाटन
मीरा रोड, 24 मई 2026 – राईपुर धर्मलक्ष्मी जनसेवा ट्रस्ट ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘मेरा मायका महिला रोजगार प्रशिक्षण केंद्र’ का उद्घाटन किया।
इस प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं को सिलाई, ब्यूटी, बेकिंग, ड्रेस डिजाइनिंग, टेलरिंग, पेंटिंग तथा अन्य प्रोफेशनल कोर्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का सहारा बन सकें।
संस्था के संस्थापक अध्यक्ष श्री धर्मेश शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट पिछले 10 वर्षों से सामाजिक और लोकहित के कार्यों में सक्रिय है। विशेष रूप से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करते हुए अब तक 450 विवाह कराए जा चुके हैं।
राईपुर धर्मलक्ष्मी जनसेवा ट्रस्ट
महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के लिए समर्पित